10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सच बोल दूंगा तो मुश्किल में पड़ जाऊंगा, समय आने पर सब बताऊंगा, राम मंदिर दान पात्र विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

Brij Bhushan Singh: गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर दान पात्र विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सच बोलने पर मुश्किल में पड़ सकते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि समय आने पर सब बताएंगे। साथ ही नीट पेपर लीक, राहुल गांधी, महिला पहलवानों के आरोप और बंगाल की राजनीति पर भी खुलकर बयान दिया।

3 min read
Google source verification
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

Brij Bhushan Singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित अपने आवास पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर खुलकर जवाव दिया। राम मंदिर दान पात्र विवाद, नीट पेपर लीक, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की राजनीति और महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर उन्होंने अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान पात्र मामले पर सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि सच बोलने की हिम्मत फिलहाल उनके अंदर नहीं है।

कैसरगंज के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह काफी दिनों बाद दिल्ली से गोंडा स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले में फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं बहुत कमजोर आदमी हूं। अगर इस मुद्दे पर सच बोल दूंगा। तो बड़ी परेशानी में पड़ जाऊंगा। इसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं। अभी मेरे अंदर सच बोलने की हिम्मत नहीं है। लेकिन समय आने पर जरूर बोलूंगा।

किसी मंत्री के इस्तीफा देने से पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं बंद होगी

नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि केवल किसी मंत्री के इस्तीफा देने से पेपर लीक जैसी घटनाएं बंद नहीं हो जाएंगी। उनके मुताबिक पेपर लीक के पीछे एक पूरा सिस्टम काम करता है। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मंत्री हर जगह निगरानी नहीं कर सकता। जब तक दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी। तब तक ऐसी घटनाएं रुकना मुश्किल है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार इस व्यवस्था को तोड़ने और सुधारने के लिए कठोर कदम उठाएगी।

महिला पहलवानों ने जो रायता फैलाया उसे समेट रहा हूं

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह दिल्ली इसी मामले को लेकर गए थे। उन्होंने कहा, "महिला पहलवानों ने जो रायता फैलाया था। मैं उसी को समेटने में लगा हुआ था।

राहुल गांधी के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को लोग गंभीरता से नहीं लेते। उनके अनुसार राहुल गांधी अक्सर ऐसे बयान देते हैं। जिनसे कांग्रेस को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।

बंगाल में लंबे समय से एक वर्ग उपेक्षित रहा

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वहां जो राजनीतिक हलचल दिखाई दे रही है। वह अचानक नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में लंबे समय से एक वर्ग खुद को उपेक्षित और दबा हुआ महसूस कर रहा था। उन्होंने भाजपा नेता अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में पार्टी को मजबूत करने के लिए कठिन परिस्थितियों में काम किया। बृजभूषण ने कहा कि आज जो बदलाव दिखाई दे रहा है। वह जनता और नेताओं के भीतर लंबे समय से जमा असंतोष का परिणाम है।