4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान पर बयान से गरमाई सियासत, बाबा रामदेव के बयान पर बृजभूषण बोले– यह स्वदेशी बाबा का निजी विचार?

बाबा रामदेव के ईरान पर बयान से सियासत गरमा गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे उनका निजी विचार बताया है। कहा कि हमने उनका नाम बदलकर स्वदेशी बाबा रख दिया है।

2 min read
Google source verification
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा ईरान के समर्थन की बात सामने आने के बाद पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत राय करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर व्यक्ति को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह के काम की खुलकर सराहना की।

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव के उस बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। जिसमें उन्होंने इजराइल-ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान कहां जा रहा है कि उन्होंने ईरान के प्रति समर्थन जताया है। इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह बाबा रामदेव का व्यक्तिगत नजरिया है। इसे किसी राजनीतिक या संगठनात्मक रुख से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को अपनी सोच और विचार रखने की आजादी है।

हमने बाबा रामदेव का नाम बदलकर स्वदेशी बाबा रख दिया

उन्होंने कहां कि हमने बाबा रामदेव का नाम बदलकर स्वदेशी बाबा रख दिया है। ईरान वाले बयान पर कहा कि उनके विचार उनके अपने हैं। किसी को भी अपने स्तर पर समर्थन या विरोध जताने का अधिकार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि किसी एक व्यक्ति के बयान को लेकर व्यापक राजनीतिक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वहीं, बातचीत के दौरान उन्होंने देश में नक्सलवाद के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जितना ठोस काम मौजूदा सरकार के दौरान हुआ है। वैसा पहले देखने को नहीं मिला।

नक्सलवाद पर आने वाले दिनों में प्रभावी नियंत्रण दिखेंगे

उनके मुताबिक, गृह मंत्री सोच-समझकर बयान देते हैं। और यदि उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे की बात कही है। तो उस दिशा में गंभीर प्रयास जरूर हो रहे होंगे। बृजभूषण ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा और आंतरिक शांति सरकार की प्राथमिकता है। नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस समस्या पर और प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।