
गन्ने के खेत में युवती का शव मौके पर जुटे लोग फोटो सोर्स पत्रिका
गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भीटी भदवल गांव में एक 22 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती पिछले पांच दिनों से लापता थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। लेकिन अचानक शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड पंडरीकृपाल के भीटी भदवल गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पाया गया। मृतका की पहचान गांव के रहने वाले अशोक की 22 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती पिछले पांच दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस दौरान पूरा परिवार तनाव और चिंता में था।
रविवार को गांव के बाहर स्थित एक गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि देहात कोतवाली की चौकी सालपुर के भदवल गांव में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। जांच के दौरान पता चला कि 30 मार्च को पिता के द्वारा थाने पर यह सूचना दी गई की 29 मार्च को मेरी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है। वह लौट कर वापस नहीं आई है। इस सूचना पर उसी दिन सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनके पिता द्वारा एक मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए मेरे द्वारा चार टीमों का गठन किया गया है।
Published on:
02 Apr 2026 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
