5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीला हत्याकांड: इंस्टाग्राम से दोस्ती, बिहार के युवक से प्यार… 4 साल में वसूले 1.50 लाख डिमांड बढ़ी तो गला दबाकर हत्या

यूपी के गोंडा जिले में शीला हत्याकांड में पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम- प्रसंग की इस कहानी का कैसे खौफनाक अंत हुआ।

2 min read
Google source verification
मृतका शीला और आरोपी अरुण फोटो सोर्स परिजन और पुलिस विभाग

मृतका शीला और आरोपी अरुण फोटो सोर्स परिजन और पुलिस विभाग

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव भीटी भदवाल में 25 वर्षीय शीला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग के इस मामले में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। इंस्टाग्राम के जरिए वर्ष 2022 से शुरू हुई। इस प्रेम कहानी में शीला ने अपने प्रेमी अरुण कुमार से कुछ दिन बाद पैसों की डिमांड करने लगी। प्यार में पागल अरुण ने चार सालों में कई किस्तों को मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये शीला को दिया। लगातार डिमांड बढ़ने से परेशान प्रेमी ने बिहार से गोंडा पहुंचकर रील बनाने के बहाने बुलाकर गन्ने के खेत में गला दबाकर हत्या कर दी थी।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवाल गांव में सामने आए 25 वर्षीय शीला हत्याकांड की परतें खुलने के बाद कहानी में एक नया मोड़ सामने आया है। जिसमें प्रेम और पैसों का जाल साफ दिखाई देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के रहने वाले अरुण से शीला का संपर्क हुआ। खुद को आर्थिक रूप से संपन्न परिवार की लड़की बताकर अरुण को प्रभावित कर लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। और यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम में बदल गया। कुछ दिनों बाद शीला ने अरुण से कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद पहली बार उसने पैसों की डिमांड किया था। अरुण के अनुसार उसने उसकी जरूरत पूरा करने के लिए खुद तथा अपने दोस्तों से मिलकर 20 हजार रुपये उसे दिए। इसके बाद उसे लगा कि अब अरुण उसकी हर जरूरत को पूरा करेगा। खुद का शौक पूरा करने के लिए उसकी डिमांड लगातार बढ़ती गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की रहने वाली शीला महंगी कपड़े पहनकर अरुण के सामने खुद को बड़े घराने की बेटी साबित करती थी। ऐसे में शीला ने अरुण को ही अपनी इच्छाएं पूरी करने का जरिया बना लिया। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार से ज्यादा पैसों के लेन-देन पर टिक गया। 4 साल के प्यार में उसने अरुण से करीब डेढ़ लाख रुपये वसूले हत्या करने के एक दिन पहले भी और उन्हें उसे 11000 दिए थे।

अब जानिए 4 साल की दोस्ती का कैसे हुआ खौफनाक अंत

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी और शीला की दोस्ती साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों साथ में रील्स बनाते थे। और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हो गया। आरोपी ने दावा किया कि उसने शीला को कई बार पैसे दिए थे। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। हाल के दिनों में शीला द्वारा बार-बार पैसे मांगने और किसी अन्य युवक से बातचीत करने के शक ने आरोपी को परेशान कर दिया। इसी नाराजगी में उसने हत्या की साजिश रची। 29 मार्च को उसने शीला को रील बनाने के बहाने खेत में बुलाया। हाथ बांधकर चाकू से गला काट दिया और फरार हो गया।