24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: बेटे को बचाने गए पिता की हत्या, पैसे की लेनदेन को लेकर नशे हुआ था विवाद, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Gonda murder case: गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नशे में धुत दो युवकों ने युवक और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे 70 वर्षीय कन्हैयालाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

2 min read
Google source verification
पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स विभाग

पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत दो युवकों ने पहले एक युवक की पिटाई की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके 70 वर्षीय पिता पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के आमाडीह तेलियाकोट गांव में शनिवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक परिवार पर भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों ने मिलकर एक युवक और उसके बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना में घायल 70 वर्षीय कन्हैयालाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अभी अस्पताल में भर्ती है।

बेटे को बचाने के चक्कर मे गई पिता की जान, दोनों युवक नशे में थे

पुलिस के मुताबिक, गांव के रहने वाले चंदन यादव का किसी बात को लेकर ओमप्रकाश पांडेय और उपेंद्र पांडेय से विवाद हो गया था। आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने चंदन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर चंदन के पिता कन्हैयालाल यादव मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग कन्हैयालाल पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कन्हैयालाल यादव ने दम तोड़ दिया।

रविवार देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायल चंदन यादव के बेटे अतुल यादव ने कौड़िया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम ओमप्रकाश उर्फ दद्दन पांडेय और उपेंद्र पांडेय को गुदगुदिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष बोले-पैसे के लेनदेन से जुड़ा मामला

कौड़िया थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा सामने आया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग