26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोंडा में छुट्टा जानवर से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

गोंडा से अयोध्या जा रहे जीजा-साले की बाइक अचानक छुट्टा जानवर से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई है। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना गांव पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में धनईगंज बंधा के पास अयोध्या जा रहे थे। जीजा-साला की बाइक अचानक छुट्टा जानवर से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अमौठी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुशील पांडेय अपने 22 वर्षीय साले सचिन मिश्रा के साथ बाइक से अयोध्या के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जब उनकी बाइक धनईगंज बंधा के पास पहुंची। तभी अचानक सामने एक छुट्टा जानवर आ गया। तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक सीधे जानवर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को संभाला। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सुशील पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सचिन मिश्रा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गांव में पसरा मातम

सुशील पांडेय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घर पर उनकी पत्नी राजकुमारी, पिता कमल बिहारी और भाई राजेश व सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा जानवरों के खतरे को उजागर करता है। जो आए दिन लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिल गई है। लेकिन अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।