
फोटो- अखिलेश यादव
गोंडा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट “गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6” का शुभारंभ हुआ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए। जिससे खिलाड़ियों और युवाओं में उत्साह देखा गया।
गोंडा में पांच दिवसीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट “गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6” की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है। तो गोंडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अखिलेश यादव ने खासतौर पर टेनिस क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) जैसे कम ओवर वाले मैचों के कारण लोगों की रुचि टेनिस क्रिकेट की ओर तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए जरूरत पड़ी तो टेनिस क्रिकेट के लिए अलग नियम बनाए जाएंगे। इसे राज्य खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही इस खेल को बढ़ावा देने के लिए 100 से 200 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने की भी बात कही। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। 10 अप्रैल को होने वाले फाइनल में विजेता टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए बड़ा मंच बनकर उभर रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने बताया कि ये टूर्नामेंट हमने आज के 6 वर्ष पहले जीपीएल के नाम से कराया था। उसके बाद से यह टूर्नामेंट पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के नाम से कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हमेशा बड़ी-बड़ी टीमों ने प्रतिभा किया है। टीम बड़ी-बड़ी धनराशि जीत कर ले गई हैं। आज का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री 2027 के सुल्तान भाभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया है। एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना सम्मान देने के लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का तहे दिल से इस्तेकबाल करता हूं। पूरे गोंडा की तरफ से इस्तेकबाल करता हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने इकाना जैसा स्टेडियम दिया। कौन बड़ी बात है। 27 में जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे। तो हर मंडल में इकाना जैसा स्टेडियम देने का काम करेंगे।
Published on:
06 Apr 2026 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
