Gonda Instagram Lover: गोंडा के धानेपुर इलाके में पति के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान विवाहिता ने इंस्टाग्राम प्रेमी को घर बुलाया। क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने अंधेरे कमरे में युवक को देखकर ‘भूत-भूत’ चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गोंडा जिले में एक अजीब मामला सामने आया। जहां पति के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान विवाहिता ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी को घर बुला लिया। मामला तब खुला जब क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद घर में चली गई। और अंधेरे कमरे में छिपे युवक को देखकर बच्चों ने भूत होने का शोर मचा दिया। मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबूराम पूरवा गांव में मंगलवार को ऐसा मामला सामने आया। जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। यहां एक विवाहिता अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ घर में थी। लेकिन बच्चों की वजह से दोनों का राज खुल गया। जानकारी के मुताबिक विवाहिता का पति पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को उसे अस्पताल से घर लौटना था। इसी बीच महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया।
युवक बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दो दिन पहले महिला से मिलने आया था। मंगलवार को वापस जाने की तैयारी में था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय गेंद महिला के घर के अंदर चली गई। बच्चे गेंद लेने के लिए घर में पहुंचे। तो कमरे में अंधेरा था।
इसी दौरान युवक ने खुद को छिपाने की कोशिश की। अचानक किसी हलचल को देखकर बच्चे डर गए।
बच्चों ने बाहर निकलकर भूत होने की बात कहने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों ने घर के अंदर जाकर तलाश शुरू की तो युवक बेड के नीचे छिपा मिला। लोगों ने उसे बाहर निकालकर पूछताछ की। तब उसने महिला से मिलने की बात कबूल कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई।
इसी बीच अस्पताल से महिला का पति भी घर पहुंच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। उधर, महिला की मां भी बेटी के ससुराल पहुंची। उसे अपने साथ मायके लेकर चली गई। धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में इस मामले की चर्चा हो रही है।