
पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल
Gonda Crime Control: गोंडा पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिवसीय विशेष अभियान में 69 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मच गया है।
गोंडा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में वांछित एवं गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 69 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटों का निस्तारण कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके बाद जिलेभर में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश अभियान चलाया गया।
यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना-वार कार्रवाई की बात करें तो कोतवाली नगर पुलिस ने सर्वाधिक 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इटियाथोक पुलिस ने 9, तरबगंज और कटरा बाजार पुलिस ने 7-7, नवाबगंज पुलिस ने 6 तथा कोतवाली देहात पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं खरगूपुर पुलिस ने 4, परसपुर पुलिस ने 3 तथा मोतीगंज, धानेपुर, छपिया, खोड़ारे, वजीरगंज, कर्नलगंज और कौड़िया पुलिस ने 2-2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उमरीबेगमगंज पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और न्यायालयों में लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे अभियुक्तों में हड़कंप है। जबकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Published on:
14 Jun 2026 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
