गोंडा

गोंडा में तमंचे के दम पर ज्वेलर्स से लूट का खुलासा: पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

गोंडा के कर्नलगंज में ज्वेलर्स लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। इस दौरान घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
May 05, 2026
मुठभेड़ घटना की जानकारी देते एसपी घायल बदमाश सोर्स विभाग

गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में ज्वेलर्स व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कर्नलगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके में 28 अप्रैल को हुई ज्वेलर्स व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कर्नलगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश शुक्ला और अमर शुक्ला उर्फ ननके के रूप में हुई है। जिसमें बृजेश कौड़िया थाना क्षेत्र के तथा अमर कटरा का रहने वाला है। मुठभेड़ में घायल बृजेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की कब्जे से सोने चांदी के आभूषण नगदी, तमंचा कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, 5200 रुपये नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घटना के अनुसार, कर्नलगंज सदर बाजार के रहने वाले राजन सोनी 28 अप्रैल को अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास पुलिया के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उनके पास मौजूद बैग छीन लिया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी थी।

गोंडा और बहराइच में ज्वेलर्स से लूट की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कर्नलगंज पुलिस और एसओजी टीम की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक लुटेरा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ है। इस दौरान दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इन दोनों लुटेरों के द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर 28 अप्रैल को कर्नलगंज में एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके साथ ही 13 अप्रैल को बहराइच के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। गोंडा पुलिस की इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों के अथक प्रयास इस दौरान 70 किलोमीटर के दायरे में 5 सौ सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल की गई। इनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण 5200 नगद एक मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद की गई है।

Published on:
05 May 2026 07:26 am
Also Read
View All