गोंडा

Gonda News: सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पृथ्वीनाथ और दुखहरण नाथ मंदिर 10 लाख श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Gonda News: कजरी तीज पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह से ही करनैलगंज के सरयू घाट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। जिले के दो पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आज आधी रात से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 6:41 PM IST
Gonda News
सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में देवीपाटन मंडल के सबसे बड़े पर्व कजरी तीज के अवसर पर करनैलगंज सरयू नदी से जल भरकर नंगे पैर करीब 10 लाख शिवभक्त पांडव कालीन ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरण नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक का यह सिलसिला गुरुवार की आधी रात से शुरू हो जाएगा। जो शुक्रवार को पूरे दिन चलेगा।

Gonda news: गोंडा जिले के करनैलगंज सरयू नदी का घाट पर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रात से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कांवड़ियों श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। गुरुवार की सुबह से ही लाखों कांवरियों सरयू नदी में स्नान करने के बाद जल भरकर नंगे पैर पृथ्वी नाथ और दुखहरण नाथ मंदिर के लिए पैदल चल पड़े हैं। सरयू नदी से जल भरने का सिलसिला आज देर शाम तक चलने की उम्मीद है। कजरी तीज पर प्रत्येक वर्ष करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर लाखों कांवड़िए पवित्र जल लेने आते हैं। इस बार भी करीब 10 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने का प्रशासन ने अनुमान लगाया है। बोल बम का नारा है। भोलेनाथ का सहारा है। जैसे नारे लगाते हुए शिवभक्त पवित्र सरयू नदी से जल भरकर शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़े हैं।

इन शिव मंदिरों में होगा जलाभिषेक

श्रद्धालु सरयू में स्नान और पूजन करके जल लेकर बाराबंकी के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर, गोंडा के दुखहरण नाथ महादेव मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने सरयू घाट से लेकर मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के साथ ही तमाम स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के साथ ही महिला पुलिस और सादे कपड़ों में पुलिस के जवान मुस्तैद है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा के जरिए कंट्रोल रूम से पूरे मेला की निगरानी की जा रही है।

Updated on:
5 Sep 2024, 6:41 PM IST
Published on: