गोंडा

Gonda News: सावधान! कहीं आप नकली नमक तो नहीं खा रहे, गोंडा में पकड़ी गई ब्रांडेड कंपनी के नकली नमक की खेप

Gonda News: खूब थी चर्चा हमारे शहर में सुबह जब मैं सो कर उठा तो मिलावट थी जहर में, मिलावट खोरी पर यह लाइन चरितार्थ हो रही है। गोंडा में एक ब्रांडेड कंपनी के नकली नमक की खेप, नकली रैपर बरामद कर कंपनी के अधिकारियों ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

2 min read
Nov 29, 2024
छापेमारी करते कंपनी के कर्मचारी और पुलिस

Gonda News: गोंडा में टाटा नमक कंपनी के कर्मचारियों को सूचना मिली कि उनके कंपनी का नकली नमक तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर कंपनी के कर्मचारियों ने पहुंचकर धानेपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। धानेपुर पुलिस और कंपनी के कर्मचारी की संयुक्त कार्रवाई में नकली नमक खेप बरामद कर तीन व्यापारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Gonda News: गोंडा जिले के धानेपुर कस्बा में टाटा नमक के नाम पर नकली नमक बेचा जा रहा था। इसकी सूचना टाटा नमक कंपनी की अधिकारियों को लग गई। कंपनी ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली नमक तथा रैपर आदि बरामद करके सील किया है। मामले में चंडीगढ़ से आए टाटा नमक के अधिकारी अमित कुमार झा पुत्र शंभुनाथ ने धानेपुर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि टाटा नमक के ब्रांड का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में लंबे समय से टाटा के नकली ब्रांड के नमक का सप्लाई किया जा रहा था। जिससे दुकानदार और सप्लायर दोनों मिलकर मलाई काटते थे।

घर में चलती थी नकली नमक की फैक्ट्री

एक घर मे नकली नमक की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची छापेमारी टीम ने तीनों कारोबारी के यहां भारी मात्रा में टाटा नमक के पैकेट का रैपर, लूज नमक आदि बरामद किया है। बताया जाता है कि नकली नमक के कारोबारी लूज नमक पैकेट में भरकर मार्केट में बेंच देते थे। गजब की बात यह थी कि नमक के पैकेट बिल्कुल ओरिजिनल नमक के पैकेट के जैसे दिखाएं पड़ते थे। जिसे विशेषज्ञों के अतिरिक्त सामान्य उपभोक्ता को समझना या पहचान पाना आसान नहीं होगा। लोगों का कहना है कि नकली नमक का दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सप्लाई देकर कारोबारी के द्वारा लोगों के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। टाटा कंपनी के नमक में पाए जाने वाले घटक नकली टाटा कंपनी के नमक से बिल्कुल मेल नहीं खाएंगे। ऐसे में लगातार इसके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। छापेमारी टीम ने 17 बोरी में 934 पैकेट नकली टाटा नमक, 50 किलो नकली लूज नमक, एक बोरी पैकिंग करने के लिए रखे गए खाली रैपर बरामद किया है। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर धानेपुर पुलिस ने गोरथनिया मुजेहना के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय पहलाद यादव, मुजेहना के रहने वाले अमर किराना स्टोर संचालक पवन कसौधन पुत्र परमात्मा प्रसाद और मुजेहना में संचालित परचून की दुकान बर्मा किराना स्टोर के संचालक बलराम वर्मा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट अधिनियम धारा 63/65 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टाटा नमक के कर्मचारी अमित कुमार ने सूचना दी की कुछ लोगों द्वारा नकली टाटा नमक बेचा जा रहा है। इस सूचना पर धानेपुर पुलिस और टाटा नमक के कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
29 Nov 2024 06:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर