गोंडा

Gonda news: रेलवे का एसएसई डिपो से सामग्री लोड करने में के नाम पर मांग रहा था सौ रुपये प्रति टन,सीबीआई आज करेगी कोर्ट पेश

Gonda news: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रेलवे के गोंडा में तैनात एसएसई को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। रेलवे डिपो से सामग्री लोड करने के नाम पर सौ रुपये प्रतिटन मांगने का आरोप है। एसएसई की गिरफ्तारी से रेलवे में हड़कंप मच गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 11:31 AM IST
Gonda news
रेलवे का सामग्री डिपो

Gonda news: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को दोपहर बाद गोंडा जंक्शन के रेलवे सामग्री डिपो में पहुंची। अपना जाल बिछाने के बाद डिपो में कई घंटे छानबीन किया। आरोपी एसएसई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो उसने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने की बात स्वीकार करने पर सीबीआई टीम ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई इसके साथ ही रेलवे की ट्रैक जांच मशीन को भी जप्त कर लिया।

Gonda news: पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा जंक्शन लोको शेड स्थित रेलवे ट्रैक डिपो में बुधवार को सीबीआई की टीम अचानक पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही की रेलवे के आरपीएफ और जीआरपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। टीम ने आरोपी एसएसई को हिरासत में लेने के बाद कई घंटे तक सामग्री डिपो में छानबीन किया। पूछताछ में रेलवे के एसएसई अधिकारी ने 50 हजार की रिश्वत लेते आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। रेलवे ट्रैक जांच मशीन मशीन भी जप्त कर लिया।

पिछले दो महीने से करीब 500 टन सामग्री डिपो से लोड की गई

संबंधित कार्यदाई संस्था के ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। आप है कि पिछले करीब दो माह में 500 टन सामग्री डिपो से लोड की गई थी। जिसमें आरोपी सेक्शन इंजीनियर 100 रुपये प्रतिटन रिश्वत मांग रहा था न देने पर टेंडर निरस्त करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद ठेकेदार ने सीबीआई से इसकी शिकायत की थी। यह भी आरोप है कि संबंधित रेलवे का एसएसई काम में भी बाधा डाल रहा था।

आरोपी को सीबीआई कोर्ट में किया गया पेश

सीबीआई टीम आरोपी सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई जहां पर उसे विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण सीबीआई कोर्ट की अदालत में आज में पेश किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सूचना विभाग के माध्यम से दी गई है।

Updated on:
14 Nov 2024, 11:31 AM IST
Published on: