Gonda News: डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय शिक्षक संघ के निर्वाचन को लेकर शिक्षकों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है।
Gonda News: डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय शिक्षक संघ के निर्वाचन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रो मंशाराम वर्मा ने रामनगरी अयोध्या जिले के महाविद्यालयों में ढोढेराम पीजी कॉलेज सेवरा, राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज मनूचा, कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या के गुरुजनों से सबके साथ सबके प्रयास एवं सबके विकास का संकल्प लेते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Gonda News: अयोध्या में महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रोफेसर मंसाराम वर्मा ने शिक्षकों से संपर्क अभियान के दौरान कहा कि यह चुनाव उच्च शिक्षित वर्ग का चुनाव है। हमें इसकी पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। किसी के खिलाफ कोई षड्यंत्र नहीं करना चाहिए। सभी गुरुजन हमारे लिए आदरणीय हैं। उनके अस्तित्व से ही हमारा अस्तित्व है। मुझे सभी गुरुजनों के सहयोग और सान्निध्य में सबके सेवार्थ प्रस्तुत रहना है। संपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रो आर एस सिंह ने अयोध्या जिले के गुरुजनों से प्रो वर्मा के समर्थन में मत देने का अनुरोध करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में लोकतंत्र के पर्व, निर्वाचन में सबको साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ विश्वविद्यालय में बहुलम्बित समस्याओं के निदान हेतु शिक्षक संघ के नेतृत्व का अवसर प्रो मंशाराम वर्मा को दिया जाना चाहिए। प्रो वर्मा शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। डॉ बैजनाथ पाल ने सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं से शिक्षक संघ के विश्वास बहाली के लिए प्रो वर्मा को जिताने की अपील की।
डॉ रवि प्रकाश ओझा ने शिक्षक संघ के संवैधानिक कार्यप्रणाली को मजबूती से लागू करने हेतु प्रो वर्मा का जीतना आवश्यक बताया। डॉ अभीक सिंह ने कहा शिक्षक सम्मान की सुरक्षा का दायित्व जुझारू लोगों को ही दिया जाना चाहिए। डॉ मोदनवाल और डॉ अवधेश कुमार वर्मा ने सबको विश्वविद्यालय में समान रूप से भागीदारी दिलाने के लिए प्रो वर्मा को अवसर दिया जाना आवश्यक बताया। ढोढेराम पीजी कॉलेज सेवरा के प्राचार्य प्रो शिवराम यादव ने आशीर्वाद देते हुए कहा अच्छी छवि और दृढ़प्रतिज्ञ लोगों को शिक्षक नेतृत्व देकर ही शिक्षक संघ की गरिमा बहाल की जा सकती है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों में अमरनाथ, रवींद्र कुमार, डॉ योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ रक्षिता सिंह ने मत एवं समर्थन का आश्वासन दिया। राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज मनूचा की प्राचार्य प्रो मंजूषा मिश्रा ने शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। प्रो मंशाराम वर्मा ने प्रो सुषमा पाठक, प्रो० प्रज्ञा मिश्रा, प्रो० सुषमा शुक्ला, डॉ ज्योतिमा सिंह, डॉ०पूनम शुक्ला, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ साधना भारती, डॉ अर्चना सिंह सहित अन्य प्राध्यापिका बहनों से अध्यक्ष पद पर विजय दिलाने एवं अवसर प्रदान करने हेतु निवेदन किया। कामता प्रसाद सुंदरलाल पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह से आशीर्वाद लेकर विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं से मिलकर अध्यक्ष पद पर मत एवं समर्थन देने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रो योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रो प्रतिभा राय, प्रो सरोज, प्रो शिव कुमार तिवारी, प्रो प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रो अंजनी कुमार सिंह, प्रो उपमा वर्मा, प्रो प्रीति सिंह, प्रो मनोज कुमार छापड़िया, प्रो फौजदार यादव, प्रो कविता सिंह, प्रो वन्दना जायसवाल, प्रो अशोक कुमार राय, प्रो पवन कुमार सिंह, प्रो शिखा वर्मा, प्रो रचना सिन्हा, प्रोफेसर ओम प्रकाश यादव, प्रोफेसर आशीष प्रताप सिंह, प्रोफेसर अमूल्य कुमार सिंह, प्रोफेसर राम अवतार राम, प्रोफेसर उमापति, डॉ प्रतिभा सिंह, दो सद्गुरु पुष्पम, डॉक्टर कुमुद रंजन डॉ असीम त्रिपाठी, डॉ विजय कुमार सिंह राठौड़, डॉ योगेंद्र कुमार सिंह, डॉ० संदीप कुमार वर्मा, डॉ अवधेश कुमार शुक्ला, डॉ जगदीश प्रसाद वर्मा, दो संतलाल, डॉक्टर सूरज प्रसाद, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ संतोष कुमार, डॉक्टर अंजू, डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ रामलाल विश्वकर्मा, डॉ संतोष कुमार सरोज, डॉ विष्णु कुमार, दो छाया सिंह, डॉ मुकेश कुमार पांडेय, डॉक्टर ओम श्रीवास्तव, डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह, डॉक्टर सुधीर कुमार राय, डॉक्टर ऋचा पाठक, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ सोमवीर सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ० हरनाम सिंह लोधी, डॉक्टर कृष्ण मनोहर तिवारी, डॉ रीमा सोनकर, डॉ अरुण कुमार, डॉ राजेश कुमार वर्मा, डॉ पुनीता श्रीवास्तव, डीआर किशोर कुमार डॉ दिनेश कुमार डॉ राजवीर सिंह सहित अन्य गुरुजनों से अध्यक्ष पद हेतु मत एवं समर्थन देने की अपील की।