Gonda News: गोंडा शहर का गांधी पार्क गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आपसी रंजिस को लेकर कई राउंड फायरिंग की गई। युवकों की माने तो उन्होंने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
Gonda News: गोंडा शहर का गांधी पार्क गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कई राउंड फायरिंग की घटना होने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दो युवकों का कहना है कि वह अपने साथी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे। जिन लोगों ने गोली चलाई है। वह कई बार रेस्टोरेंट के आसपास चक्कर लगाकर रैकी किया। हम लोगों को खोज रहे थे। जब यह नजारा हम लोगों ने देख लिया तो घर के लोगों को सूचना दी। जिस पर कहा गया कि तुम वहां से धीरे से चले आओ। जैसे ही हम रेस्टोरेंट के बाहर निकले। थोड़ी दूर चलने के बाद गोलियां चलने लगने लगी हम लोगों ने एक अधिवक्ता के घर में छुपकर अपनी जान बचाई। हालांकि लोगों का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई है।
Gonda News: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित गांधी पार्क शुक्रवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि लोगों का कहना है कि रंजिश में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई गई है। मामला शहर का होने की नाते नगर कोतवाल अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये। पूरे घटनाक्रम का पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। दर्जी कुआं कोयली जंगल के रहने वाले अर्जुन सिंह ने बताया कि आज गोंडा में मेरे मित्र अंश गुप्ता का जन्मदिन था। इस पार्टी में हम लोग शामिल होने आए थे। यह कार्यक्रम शहर के एक रेस्टोरेंट में चल रहा था। उसने बताया कि एक विशाल सिंह है। जिन्होंने हमारे दो मित्रों पर कुछ दिन पहले फर्जी मुकदमा लिखाया था। जिसमें उन लोगों को जेल भेजा गया था। उन्हीं से रंजिश चल रही है। उनका उद्देश्य था कि इसे हम झगड़ा कर लें।और एक बार वह हमें मुकदमे मे फिर से फंसा दे। जैसे ही हम लोग रेस्टोरेंट से निकलने लगे। अंकित को विशाल और अर्पित इन लोगों ने मिलकर असलहा दिया। अंकित बिना कोई सोचे समझे हम लोगों को दौड़ा लिया। कई राउंड फायर किया। किसी तरह से हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। नगर कोतवाल ने बताया कि बिसाल, अंकित, अर्पित समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल रात करीब 8.30 बजे के आसपास कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि राघवेंद्र नाम का युवक एक रेस्टोरेंट में अपनी बर्थडे पार्टी साथियों के साथ मना रहा था। तभी सूचना आई कि विपक्षी अंकित सिंह एक फायर करके भाग गया है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।