Gonda news: पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक के बाद पति ने कहा कि या उसे चुन लो या फिर हमें इसके बाद वह अपने डेढ़ वर्ष के बेटे को छोड़कर चली गई। पति ने पूरा प्रकरण पुलिस को बताया तो वह भी दंग रह गई।
Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में पति-पत्नी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने से मना किया। उसने पति पत्नी से कहा कि तुम्हारे सामने दो विकल्प है। या इंस्टाग्राम चुन लो या फिर मेरे साथ रहो। इतना सुनते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। उसने कहा कि बिना इसके हम नहीं रह सकती। उसने अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे को भी छोड़ दिया। इसके बाद चली गई।
Gonda News: गोंडा जिले के वजीरगंज थाना के एक गांव से पूरा मामला जुड़ा है। यहां पर इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी को रियल बनाने से मना किया तो वह मासूम बच्चे सहित परिवार को छोड़कर चंपत हो गई।
पत्नी के चले जाने पर पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पुलिस को उसने बताया कि मेरी पत्नी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर रील बनाकर अपलोड करती थी। हमने उसे ऐसा करने से मना किया। तो वह बच्चे को भी छोड़कर अपनी मौसी के लड़के के साथ जाकर अज्ञात स्थान पर रहने लगी है।
महिला का लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सर्विसलांस का सहारा लिया। जहां से महिला को बुलाकर थाने में समझाया बुझाया गया। महिला के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे के भविष्य का वास्ता देते हुए पुलिस ने उसे पति और बच्चे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
अभय सिंह ने कहा कि परिवार के मामले में पुलिस का दायित्व रहता है कि वह अपने हस्तक्षेप से किसी के परिवार को बिखरने से बचा ले। इसी कड़ी में थाने के दीवान अतुल सिंह ने अपनी सूझबूझ से नाराज हुई आवेदक की पत्नी को पति के साथ रहने के लिए राजी कर लिया है।