गोंडा

Gonda News: योगी सरकार का दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, सस्ते रेट में किसानों को मिलेगा आलू का बीज

Gonda News: किसानों को योगी सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। अब आलू उत्पादक किसानों को सस्ते रेट में आलू का बीज उद्यान विभाग के माध्यम से मिलेगा।

less than 1 minute read
Oct 19, 2024
आलू के बीज की फोटो

Gonda News: योगी सरकार ने दिवाली से पहले किसानों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को सस्ते रेट पर आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने सभी जिलो के लिए पत्र जारी कर दिया है। किसानों को उच्च कोटि आलू बीज 500 रुपये प्रति कुंटल सस्ता मिलेगा।

Gonda News: योगी सरकार ने उद्यान विभाग के माध्यम से केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई ) के आलू बीज में पिछले साल की तुलना में इस बार 500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक ने आदेश जारी किए हैं। शोध संस्था और सरकारी संस्था को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। गोंडा जिले को 100 कुंतल आलू के बीज का आवंटन किया गया है।कुफरी बहार की मांग ज्यादा है। जबकि, एंटी ऑक्सीडेंट नीलकंठ सहित गंगा व ख्याति की मांग काफी कम है। किसानों को एफ-1 का बीज 2,995 रुपये क्विंटल, एफ-2 का बीज 2,595 रुपये क्विंटल की दर से दिया जाएगा। ओवर साइज (प्रथम) 2,270 रुपये क्विंटल, ओवर साइज (द्वितीय) 2,210 रुपये और आधारित प्रथम ट्रूथफुल 2,180 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।

किसान उद्यान विभाग से संपर्क कर आलू की बीज ले सकते

जिला उद्यान अधिकारी रेशमी शर्मा ने बताया कि गोंडा को 100 कुंटल आलू के बीज का आवंटन किया गया है। किसान उद्यान विभाग से संपर्क कर आलू की बीज ले सकते हैं।

Published on:
19 Oct 2024 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर