गोंडा के नवाबगंज में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.27 लाख रुपये, अवैध हथियार और वाहन बरामद किया है।
गोण्डा जिले की नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम देर रात पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में इन बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चार पहिया वाहन और नकदी बरामद की है।
गोण्डा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके एक अन्य साथी को भी मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं। कई जिलों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी और 1 लाख 27 हजार नकद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद नकदी चोरी की गई भैंसों को बेचकर जुटाई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पशु तस्करों के एक गिरोह से नवाबगंज पुलिस एसओजी टीम से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दद्दन पुत्र हनीफ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लोग गोली लगने से घायल हो गया। इसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका साथी फारूक भी गिरफ्तार हुआ है। यह दोनों बदमाश अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन दोनों बदमाशों द्वारा गोंडा और बस्ती में भैंस चोरी किया गया था। इन बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पिकअप गाड़ी तथा 1 लाख 27 हजार की नगदी बरामद किया गया है। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ जनपद गोंडा तथा बस्ती में दद्दन के खिलाफ आठ मुकदमे तथा फारुख के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ थाना नवाबगंज द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।