गोंडा

Gonda News: 81 दरोगाओं के तबादले, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

Gonda News: गोंडा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 81 सब इंस्पेक्टरों की तैनाती बदल दी है। इस बदलाव में कई चौकी प्रभारी और थानों में तैनात दरोगा शामिल हैं। जानिए चुनाव से पहले क्यों हुआ यह बड़ा बदलाव।
3 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 8:58 AM IST
Gonda
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा फोटो सोर्स विभाग

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 81 सब इंस्पेक्टरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस बदलाव में कई चौकी प्रभारी और थानों पर तैनात दरोगा शामिल हैं। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था मजबूत रखने और पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गोंडा में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जिले में तैनात 81 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद यह फेरबदल किया गया है। इसमें जिले की कई पुलिस चौकियों पर तैनात प्रभारी दरोगाओं के साथ थानों में जिम्मेदारी संभाल रहे सब इंस्पेक्टरों को भी बदला गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों की जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर फेरबदल

चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना इस बदलाव का प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है। इसके जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष चुनाव कराने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब कई चौकियों और थानों पर नई तैनाती के साथ पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाली जाएगी।

अब जानिए किसे कहां मिली तैनाती

उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव चौकी प्रभारी महाराजगंज कोतवाली नगर से थाना धानेपुर, उपनिरीक्षक राम प्रकाश चंद्र चौकी प्रभारी मछली बाजार थाना मनकापुर से चौकी प्रभारी महाराजगंज, सोनू कुमार चौकी प्रभारी रोडवेज थाना नगर कोतवाली से खुदरे, मयंक वर्मा थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी रोडवेज, विभव तिवारी चौकी प्रभारी सद्भावना थाना कोतवाली से नवाबगंज, रामप्रसाद थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी सद्भावना, प्रशांत गुप्ता चौकी प्रभारी पांडे बाजार कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी धमवा घाट, विनोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी ढेमवा घाट से थाना नवाबगंज से चौकी प्रभारी पांडे बाजार कोतवाली नगर, संदीप कुमार चौकी प्रभारी सोनी गुमटी थाना कोतवाली नगर से थाना छपिया, अजीत कुमार मौर्य थाना मनकापुर से चौकी प्रभारी सोनी गुमटी थाना कोतवाली नगर, उदित कुमार वर्मा चौकी प्रभारी तिवारी बाजार कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी मछली बाजार थाना मनकापुर, विजय शंकर थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी तिवारी बाजार थाना कोतवाली नगर, विनोद चंद्र जायसवाल चौकी प्रभारी न्यायालय थाना कोतवाली नगर से थाना कटरा बाजार, शैलेश कुमार चौकी प्रभारी स्वामी नारायण मंदिर थाना छपिया से चौकी प्रभारी न्यायालय थाना कोतवाली नगर इस तरह से कुल मिलाकर 81 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है।

देखें लिस्ट:

तबादला लिस्ट
तबादला लिस्ट
तबादला लिस्ट
तबादला लिस्ट
Updated on:
12 Nov 2026, 8:58 AM IST
Published on: