गोंडा

Gonda Road Accident: डिप्टी रेंजर की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में छोटी बहन की हुई थी मौत, घायल बड़ी बहन ने भी दम तोड़ा

Gonda Road Accident: बलरामपुर- महाराजगंज मार्ग पर डिप्टी रेंजर की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में एक युवक तथा एक बालिका की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल सगी बहन ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो सगी बहनों की मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Oct 12, 2024
दुर्घटनाग्रस्त कार

Gonda Road Accident: गोंडा जिले के आर्य नगर बलरामपुर- महाराजगंज मार्ग पर गोपाल बाग के पास डिप्टी रेंजर की गाड़ी से 8 अक्टूबर को हुए एक्सीडेंट में एक युवक तथा एक बालिका की मौत हो गई थी। मृतक की सगी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो सगी बहनों की मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोग असमय काल के गाल में समा गए।

Gonda Road accident: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर बलरामपुर- महाराजगंज मार्ग पर गोपाल बाग के पास 8 अक्टूबर की सुबह बहराइच से आर्य नगर होते हुए श्रावस्ती जा रहे डिप्टी रेंजर की गाड़ी ने एक युवक और बालक समेत पूजा कर लौट रही दो सगी बहनों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए मकान के सामने रखे कल्टीवेटर से जाकर टकरा गई थी। इस हादसे में अंगद लाल विश्वकर्मा उर्फ झुरई लोहार पुत्र राम शब्द उम्र 35 वर्ष गोपाल बाग के रहने वाले तथा शगुन पुत्री पुनीत श्रीवास्तव उम्र 10 वर्ष रुपईडीह गोपाल बाग की मौत हो गई थी। तथा घायल परी पुत्री पुनीत श्रीवास्तव उम्र 14 वर्ष तथा रौनक पुत्र लव कुश मिश्रा उम्र 12 वर्ष तिवारी पुरवा कमडावा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शगुन और परी दोनों सगी बहनें थी। शगुन छोटी थी, और परी बड़ी थी। घटना वाले दिन ही शगुन की मौत हो गई थी। जबकि परी का इलाज चल रहा था। शुक्रवार की देर रात परी ने भी जिंदगी की अंतिम सांस ली। सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे में घायल चौथे बालक लव कुश मिश्रा उम्र 12 वर्ष तिवारी पुरवा कमडावा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Published on:
12 Oct 2024 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर