एक युवक ने सोशल साइट फेसबुक पर एके-47 के साथ फोटो अपलोड कर सबको चौका दिया।
घर से 3 माह पहले मजदूरी करने सऊदी अरब गए। युवक ने एके-47 के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर पुलिस के लिए सरदर्द बन गया।
दरअसल गोंडा जिले के इंदिरा पुर गांव का रहने वाला युवक फुरकान 3 माह पहले सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। उसने वहीं से सोशल साइट फेसबुक पर एके-47 के साथ फोटो अपलोड किया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापा मारा परिवार के सदस्यों से बातचीत किया। पुलिस मामले का गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा जिले की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया पर युवक की फोटो एके-47 के साथ वायरल होने के बाद उसके गांव पर उसके विषय में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह सऊदी अरब में मजदूरी करने गया था। पुलिस ने परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से भी उसके विषय में जानकारी जुटाई है। फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन प्रतिबंधित हथियार के साथ फोटो खींचाना सवाल खड़े कर रहा है। फोटो में युवक अकेले दिख रहा है। एक फोटो में राइफल AK47 हाथ में लिए है। और दूसरी फोटो में निशाना लगा रहा है।
पुलिस ने मीडिया सेल पर जारी बयान में बताया सोशल मीडिया पर एके-47 राइफल के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। वह नगर कोतवाली के गांव इंदिरा पुर निवासी फुरकान अली पुत्र कुर्बान अली की है। फुरकान 3 माह पहले श्रमिक के रूप में मजदूरी करने सऊदी अरब गया था। वह सऊदी अरब में नजरान नामक स्थान पर मजदूरी का कार्य कर रहा है। यह फोटो वही से वायरल किया गया है। उस व्यक्ति के संबंध और स्रोतों के विषय में जानकारी की जा रही है।