Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा जिले में झिलाही रेलवे स्टेशन के समीप चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। एक डिब्बा पलट जाने की सूचना है। अभी जो प्रारंभिक जानकारी आ रही है। उसके मुताबिक एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए है।
Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा जिले में भीषण ट्रेन हादसे में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गोंडा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर झिलाही स्टेशन के समीप दो डिब्बे के पटरी से उतरने की सूचना मिल रही है। जबकि एक डिब्बा पूरी तरह से पलट गया है। हालांकि इस हादसे में फिलहाल एक की मौत और तीन के घायल होने की सूचना आ रही है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
Gonda Train Accident : पूर्वोत्तर रेलवे की गोंडा जंक्शन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार को करीब 2:30 बजे चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जबकि एक डिब्बा पूरी तरह से पलट गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रेन के डिब्बो से उतरकर यात्री अपनी जान बचाकर भागने लगे। रेल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। रेल विभाग की तरफ से दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। रेल अथवा प्रशासन के अधिकारियों ने अभी घायल और मृतक के विषय में कोई पुष्टि नहीं की है।