गोंडा

गोंडा में युवक से बात करते-करते अचानक सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने दी जान

गोंडा के मनकापुर में युवक से बातचीत के दौरान महिला ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
May 07, 2026
घटनास्थल पर जूटी लोगों की भीड़ फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के मनकापुर कस्बे में गुरुवार दोपहर एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। जहां महिला एक युवक से बातचीत कर रही थी। अचानक ट्रेन आते ही वह पटरी की ओर दौड़ी और हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के मनकापुर कस्बे में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। जिसके बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

ट्रेन को देखते ही महिला अचानक तेजी से पटरी की तरफ दौड़ी इंजन से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे महिला रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी हिस्से में एक युवक के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान मनकापुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी वहां पहुंची। लोगों का कहना है कि ट्रेन को देखते ही महिला अचानक तेजी से पटरी की ओर दौड़ी। और इंजन के सामने कूद गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी ट्रेन

घटना के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की वजह से काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

रानी के रूप में हुई मृतका की पहचान आर्केस्ट्रा में काम करती थी

मृत महिला की पहचान मनकापुर थाना क्षेत्र के खरिका बगिया गांव की रहने वाली रानी (28) के रूप में हुई है। वह अंकित की पत्नी थी। स्थानीय आर्केस्ट्रा टीम में काम करती थी। परिवार में उसके दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और करीब ढाई साल का बेटा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने जीआरपी से मेमो मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

हादसे के बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। दोनों विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की बात करते रहे, जिससे रेलवे फाटक करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। बाद में आरपीएफ और डायल 112 की टीम के हस्तक्षेप के बाद शव को ट्रैक से हटाया गया। यातायात सामान्य कराया गया। मनकापुर थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि जीआरपी से मेमो मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
07 May 2026 04:24 pm
Published on:
07 May 2026 04:23 pm
Also Read
View All