नशे में चूर होकर कुछ सरकारी कर्मचारियों ने फिल्मी गानों पर खूब ठुमके लगाए।
गोंडा. जनपद में नशे में चूर होकर कुछ सरकारी कर्मचारियों ने फिल्मी गानों पर खूब ठुमके लगाए और जोरदार डांस भी किया है। जिसका का एक वीडियो लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारियों ने ठुमके लगाकर खूब डांस किया। नशे में धुत सरकारी कर्मचारी मनकापुर डिवीजन के तहत आने वाले घारीघाट विद्युत उप केन्द्र में नौकरी करते हैं। यह घटना दोपहर की है जब नशे में धुत बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारियों ने शराब पीकर डांस किया।
वीडियो खूब वायरल हो रहा
स्थानीय लोगों लोगों ने बताया है कि इस मंगलवार को बिजली सब स्टेशन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भंडारे का आयोजन किया था। इसी भंडारे के दौरान कुछ बिजली कर्मचारियों ने सब स्टेशन परिसर में नशे में धुत होकर जमकर ठुमके लगाकर डांस किया। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डांस का यह वीडियो पूरे 3 मिनट की सूट किया गया है। जिसमें कई सरकारी कर्मचारी अपने हांथ में बीयर और शराब का बोतल लहराते हुए नांच रहे हैं।
सरकारी कर्मचारी शराब पीते हुए नजर आए
इसके साथ ही लोगों ने यह भी बताया है कि मौके पर एसडीओ और एस एस ओ अधिकारी भी मौके पर उपलब्ध थे लेकिन किसी भी अधिकारी ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि घारीघाट सब स्टेशन पर नौकरी करने वाले टीजीटू कर्मचारी महेन्द्र कुमार और उसके आदेश पर संविदा कर्मियों ने शराब के नशे में ड्यूटी के समय जमकर डांस किया था। लोगों के मुताबिक डांस के दौरान सरकारी कर्मचारी शराब भी पीते हुए नजर आए हैं।
सरकारी कर्मचारियों का यह कारनामा चर्चा का विषय बना
जनपद से ही कुछ दिनों पहले खरगूपुर सब स्टेशन में शराब पीकर हंगामे का मामला भी सामने आया था। एक्सईएन ने फोन पर बताया है कि संबंधित मामले में अभी जांच चल रही है और इसमें जो भी सरकारी कर्मचारी शामिल पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आस्था के साथ खिलवाड़ और सरकारी कर्मचारियों का यह कारनामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।