गोंडा

IMD Alert: तेज धूप के बीच फिर बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, फसलों को हो सकता भारी नुकसान

IMD alert: तेज धूप और बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 27, 29, 30 और 31 मार्च को आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे रवि की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

2 min read
Mar 27, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

IMD Alert: यूपी में मौसम विभाग ने एक बार फिर बढ़ रहे तापमान के बीच आंधी तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार शुक्रवार यानी 27 मार्च से एक बार फिर मौसम के पलटने की संभावना है। जिससे पूरब से लेकर पश्चिम तक तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

IMD Alert: बीते चार दिन पहले तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण सरसों और गेहूं की फैसले खेतों में लेट गई है। मौसम विभाग ने 27 मार्च से 31 मार्च तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज- चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

कई सिस्टम एक्टिव इस वजह से हो सकती बारिश चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार इस समय वातावरण में कई तरह की मौसमी गतिविधियां सक्रिय हैं। ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। और उसके ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा में दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहे हैं। इन सभी कारणों से चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी की माने तो 27 मार्च को पूर्वी यूपी में तथा 28 मार्च को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 29, 30 और 31 मार्च को पश्चिमी यूपी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फसलों को हो सकता भारी नुकसान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 मार्च को हुई बारिश भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही हुई थी। अब एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिनका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 27 मार्च से 30 मार्च के बीच कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। जिससे गेहूं सरसों मक्का सहित अन्य कई फसलों को भारी नुकसान हो सकता। मौसम में इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। हाल ही में हवाएं करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। सुबह के समय नमी 64 प्रतिशत और शाम को 41 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार बन रहे इन मौसम प्रणालियों के चलते अभी मौसम के जल्द सामान्य होने की संभावना कम है।

दिन और रात के तापमान में बना रहेगा उतार-चढ़ाव

पूर्वांचल के जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में कुछ कमी आएगी। मौसम सुहाना बना रह सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर