
गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स विभाग
गोण्डा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक साहिल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। जब पति को इसकी जानकारी हुई। तो उसने प्रेमी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। फिर फोन करके बर्थडे पार्टी के बहाने प्रेमी को घर बुलाया। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर तालाब के किनारे ले जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इस घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस की पूछताछ में खौफनाक साजिश का सच सामने आया है।
गोण्डा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में युवक साहिल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस की जांच में पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई। दरअसल 24 मार्च को मृतक के पिता रोज अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा साहिल घर से यह कह कर निकाला था। कि उसके दोस्त ने उसे जन्मदिन की पार्टी के लिए पिपरी रोहुआ बुला रहे हैं। जब वह काफी रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन गांव वालों ने सूचना दी कि साहिल का शव तालाब के किनारे पड़ा है। और उसकी मोटरसाइकिल थोड़ी दूरी पर खड़ी है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा। बेटे का शव देखकर कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तरबगंज पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए चारों आरोपियों रामशंकर चौहान, नानबाबू चौहान, दिनेश चौहान और रमन उर्फ अंगद चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया। वह बेहद चौंकाने वाला था।
मुख्य आरोपी रामशंकर ने बताया कि उसकी शादी 13 मार्च को मानसी नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी और साहिल के बीच मोबाइल पर बातचीत होती है। इसी बात को लेकर वह शक में था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
योजना के तहत 24 मार्च को पत्नी के मोबाइल से साहिल को फोन कर जन्मदिन पार्टी के बहाने पिपरी रोहुआ बुलाया गया। जब साहिल वहां पहुंचा। तो उसे बहला-फुसलाकर तालाब के किनारे ले जाया गया। वहां आरोपियों ने शराब पी और फिर साहिल को पकड़कर डंडों से पीटा। बेहोश होने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए डंडा और मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया। और बाइक दूर खड़ी कर खुद दूसरी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा और मोबाइल बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल नागेंद्र यादव, प्रदीप मौर्या, ऋतुराज सक्सेना, माधवेश तिवारी खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे।
Published on:
26 Mar 2026 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
