26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कमरे में मिली PWD क्लर्क का शव, दिनभर नहीं दिखी हलचल… दरवाजा तोड़ते ही सामने आया चौंकाने वाला मंजर

गोंडा के पटेल नगर में PWD क्लर्क का शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। दिनभर कोई हलचल नहीं दिखी। दरवाजा तोड़ते ही चौंकाने वाला मंजर सामने आया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो सोर्स विभाग

मृतक की फाइल फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले के शहर के पटेल नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब पीडब्ल्यूडी के एक क्लर्क का शव उसके घर के अंदर बंद कमरे में मिला। मृतक पूरे दिन बाहर नहीं दिखा। जिससे पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखा तो हर कोई सन्न रह गया।

गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 52 वर्षीय संतोष वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माण खंड-2 में क्लर्क के पद पर तैनात थे। और घर पर अकेले रहते थे।

पूरे दिन घर के बाहर नहीं दिखे मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पूरे दिन संतोष वर्मा अपने घर से बाहर नहीं निकले। आमतौर पर रोज दिखने वाले संतोष के घर में कोई हलचल नहीं देख पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तो लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। स्थिति को गंभीर मानते हुए पड़ोसियों ने तुरंत नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का फैसला लिया। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस और स्थानीय लोग अंदर पहुंचे। तो कमरे का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। संतोष वर्मा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पड़ोसी और परिचित संतोष की अचानक मौत से स्तब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।