
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग
गोण्डा में पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने पांच शातिर चोरों को दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से भैंस, पाड़ा, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए।
गोण्डा जिले में पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कोतवाली नगर और एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच शातिर अंतरजनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, काफी समय से जिले में पशु चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग कर रही थी। रविवार देर रात को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु चोर चोरी किए गए जानवरों के साथ केशवपुर पहाड़वा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें समीर उर्फ लल्लन नाम के आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तुशाल उर्फ तुफैल, भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत, मैनुद्दीन और नयाब शामिल हैं। इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन, चोरी की एक भैंस, एक पाड़ा और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
Updated on:
23 Mar 2026 07:21 am
Published on:
23 Mar 2026 07:20 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
