26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिवॉल्वर साफ करते वक्त चली गोली, व्यापारी की दर्दनाक मौत… लखनऊ में टूटा जिंदगी का सिलसिला

रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली ने साइकिल व्यापारी की जान ले ली। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
2 min read
Google source verification
फाइल फोटो पत्रिका

फाइल फोटो पत्रिका

गोंडा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जहां साइकिल व्यापारी संदीप कुमार जैन की रिवॉल्वर साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

गोंडा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां साइकिल व्यापारी संदीप कुमार जैन की एक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह संदीप अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई। जो उन्हें जा लगी। गोली लगने के बाद संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों और आसपास के नागरिकों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार को संदीप कुमार जैन ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी रुचि जैन, बेटा जतिन कुमार जैन और बेटी मोनी जैन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और शुभचिंतकों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार संदीप एक मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। जिनकी इलाके में अच्छी पहचान थी। उनके असामयिक निधन से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। फिलहाल यह हादसा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। और लोगों को हथियारों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सीख भी दे गया है।