18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस मंदिर के पास मिलते थे नाबालिग प्रेमी जोड़े… ग्रामीणों ने वही पकड़कर करवा दी शादी

ग्रामीणों ने मंदिर के पास पकड़ा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, फिर परिवार बुलाकर करवा दी शादी! हैरान कर देने वाली इस घटना में पुलिस भी जांच में जुटी, सच सामने आया तो हो सकती कार्रवाई।

2 min read
Google source verification
प्रेमी जोड़े फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट से

प्रेमी जोड़े फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट से

गोंडा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव वालों ने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को मंदिर में पकड़कर परिवार वालों की मौजूदगी में शादी करवा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जबकि पुलिस अब मामले की सच्चाई की जांच में जुट गई है।

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव के लोगों ने एक किशोर प्रेमी जोड़े को मंदिर में मिलने के दौरान पकड़ लिया। बाद में दोनों के परिवारों को बुलाकर उनकी शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि लड़का करीब 16 साल का है। जबकि लड़की की उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उम्र को लेकर कोई पुष्टि नहीं है।

आए दिन दोनों मंदिर के पास आकर मिलते थे

जानकारी के मुताबिक, दोनों अक्सर बुधनी बाजार के पास स्थित एक मंदिर में मिलते थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। एक दिन जब दोनों मंदिर में मिले। तो ग्रामीणों ने उन्हें वहीं पकड़ लिया। इसके बाद बिना देर किए उनके परिजनों को मौके पर बुला लिया गया।
परिवार वालों के पहुंचने के बाद गांव वालों ने वहीं शादी कराने का फैसला कर लिया। मंदिर परिसर में ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने सात फेरे भी लिए। इस दौरान कोई पंडित या पारंपरिक रीति-रिवाज पूरी तरह से नहीं निभाए गए। लेकिन ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों को पति-पत्नी मान लिया गया।

वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कई लोगों ने इस शादी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को माला पहना रहे हैं। और शादी की रस्में निभा रहे हैं।

पुलिस को किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली न ही उम्र से संबंधित दस्तावेज

मामले को लेकर खोड़ारे थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। और न ही दोनों की उम्र को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। अगर दोनों नाबालिग पाए जाते हैं। तो बाल विवाह से जुड़े कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग