22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले- आज पीडीए की बात करने वाले समय आने पर परिवार की बात करते

भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया का बड़ा दावा‘असली पीडीए हमारे साथ है। परिवारवाद पर साधा निशाना। बोले, भाजपा ही देती है। हर वर्ग को बराबरी का मौका, जानिए पूरा बयान।

2 min read
Google source verification
भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया फोटो सोर्स पत्रिका

भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा दौरे पर पहुंचे देवरिया के रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि असली पीडीए भाजपा के साथ है। बाकी दल सिर्फ वोट के लिए समाज को बांटते हैं। जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है।

गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां पीडीए की बात करती हैं। वे असल में समय आने पर परिवारवाद को ही बढ़ावा देती हैं। उनके मुताबिक, भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग को बराबरी का मौका मिलता है।
चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है। यहां किसी एक परिवार का वर्चस्व नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, जो भाजपा की सोच को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है।

आजादी के बाद बनी जायदातर राजनीतिक पार्टियों पर परिवारवाद हावी रहा

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद बनी ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद हावी रहा है। लेकिन भाजपा इस सोच से अलग है। यहां कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ता है। उसे अवसर मिलता है। चौरसिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ और महाराजा सुहेलदेव के सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के विचारों को सम्मान देती है और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को दोहराते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ा रही है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सभी समाज के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। अंत में चौरसिया ने कहा कि भाजपा जातिवाद से ऊपर उठकर काम करती है और देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।