22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्यूटी पर ही थम गई सांस: चीनी मिल में काम करते-करते गिरे कर्मचारी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

गोंडा जिले की एक चीनी मिल में सीड क्रिस्टेलाइज ऑपरेटर के पद पर तैनात एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी देवरिया जिले का रहने वाला है।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेटAI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेटAI

गोंडा जिले की एक चीनी मिल में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ी और गिरने से उनकी मौत हो गई। सहकर्मियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना से पूरे मिल परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित एक चीनी मिल में रविवार को अचानक एक कर्मचारी की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान बॉयलर सेक्शन में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े।

देवरिया के रहने वाले सीड क्रिस्टेलाइज ऑपरेटर की मौत

मृतक की पहचान वीरेंद्र पांडेय (51) के रूप में हुई है। जो देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले थे। वह मिल में ‘सीड क्रिस्टेलाइज ऑपरेटर’ के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। घटना रविवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सहकर्मियों ने जैसे ही उन्हें जमीन पर गिरा देखा, तुरंत दौड़कर पास पहुंचे। उनकी हालत गंभीर देख सभी घबरा गए और बिना देर किए मिल के अंदर मौजूद चिकित्सक को बुलाया गया। डॉक्टर ने मौके पर प्राथमिक जांच की, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर भेजने का फैसला लिया गया। मिल की एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत


अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, जब तक उन्हें लाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही मृतक के परिजनों को देवरिया में इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अचानक हुई मौत से मिल के कर्मचारियों में गहरा शोक है। सभी स्तब्ध हैं। कि कुछ देर पहले तक साथ काम कर रहे साथी की यूं अचानक जिंदगी खत्म हो गई।