25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन में जाने के लिए निकले युवक का दो दिन बाद तालाब के किनारे मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गोंडा जिले में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जन्मदिन पार्टी में जाने को कहकर मुस्कुराते हुए निकले युवक का 2 दिन बाद तालाब के किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

मृतक की फाइल फोटो जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

गोंडा के तरबगंज इलाके में एक 19 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक घर से जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन दो दिन बाद उसका शव तालाब के पास मिला। शरीर पर चोट के निशान और पास में टूटी बाइक मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के पिपरी रोहुआ गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब रोहुआ तालाब के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। आसपास खेतों में सरसों की कटाई कर रहे किसानों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विशुनपुर बनियन गांव के रहने वाले 19 वर्षीय साहिल के रूप में हुई।

परिवार वालों के मुताबिक, साहिल मंगलवार शाम करीब 8 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह एक जन्मदिन पार्टी में जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। दो दिन तक कोई खबर नहीं मिलने के बाद गुरुवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना परिवार तक पहुंची। जिससे घर में कोहराम मच गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि साहिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई मुंबई में रहते हैं। साहिल ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी। परिवार की उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं।

बाइक टूटी मोबाइल फोन गायब

घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर उसकी बाइक टूटी हालत में मिली है। जबकि उसका मोबाइल फोन गायब है। साहिल के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे परिवार को शक है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और हर एंगल से जांच की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।