गोंडा

Kirtivardhan Singh: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन खराब, जानिए इलाज करने के सवाल पर क्या कहा?

Kirtivardhan Singh: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता न होने के कारण उनका मानसिक संतुलन थोड़ा असंतुलित हो गया है। लेकिन इलाज करने की बात पर उन्होंने बड़ा बयान दिया।
2 min read
May 23, 2025
Kirtivardhan Singh
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

Kirtivardhan Singh: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे लोगों की बात क्यों कर रहे हैं। जिनका सत्ता न होने के कारण मानसिक संतुलन थोड़ा असंतुलित हो गया है। जब उनसे कहा गया कि आपकी सरकार है। उनका इलाज कराया तो उन्होंने कहा कि हम जबरदस्ती इलाज सिर्फ देश के दुश्मनों का करते हैं।

Kirtivardhan Singh: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहां कि हम सिर्फ देश के दुश्मनों का इलाज करते हैं। चाहे वह देश के अंदर के नक्सलवादी है। या फिर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादी हो, हम जबरदस्ती उन्हीं का इलाज करते हैं। केंद्रीय मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि इन लोगों को सवाल उठना है। यह वही लोग हैं। जिन्होंने पाकिस्तान के पकड़े गए 93 हजार सैनिकों को छोड़ दिया था। और कश्मीर के मुद्दे पर बात नहीं किया। हम लोगों को या फिर हमारी सरकार को जो करना है। वह कर रही है। आप लोगों ने प्रधानमंत्री के मुख से खुद सुन लिया कि ऑपरेशन करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई थी। आज भी सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खुली छूट है। हमारे देश ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आगे भी जारी रहेगी। अगर यह लोग फिर दोबारा ऐसा दुस्वाहस करते हैं। देश के कुछ लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जासूसी की कार्यवाही दुनिया में चलती रहती है। हमारे इंटेलिजेंस ने इसका खुलासा किया। इससे पहले भी लोग पकड़े गए हैं। हमारे देश के दुश्मन लगातार लगे रहेंगे। हम उनको मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे।

दिशा की बैठक में स्वास्थ्य और खनन विभाग पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने खनन विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। ड्राइवर के माध्यम से अवैध वसूली कर रहे हैं। मेहनौन से विधायक विनय कुमार द्विवेदी और गौरा से विधायक प्रभात वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के माध्यम से हो रही भर्तियों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। इस दौरान उपाध्यक्ष कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक विनय द्विवेदी, विधायक बावन सिंह सहित सभी विधायक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
23 May 2025 08:46 am
Published on:
23 May 2025 08:46 am