एलन मस्क की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से जुड़े सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन इस आंदोलन को लेकर सवाल उठाए थे। उनके मुताबिक, यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के उत्थान के लिए नहीं, बल्कि भारत को अस्थिर करने और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन के समय को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि छुट्टी के दिन कनॉट प्लेस में खरीदारी और कारोबार अधिक होता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे किसी विदेशी का हाथ होने की आशंका उन्होंने पहले ही जताई थी।