गोंडा

lakhimpur kheri news लखीमपुर खीरी नेपाल सीमा के समीप एक ट्रक से 360 बोरी संदिग्ध पाउडर बरामद, जांच में जुटी कई टीमें

lakhimpur kheri news: लखीमपुर खीरी के पलिया कला नेपाल सीमा के समीप एक ट्रक पर 360 बोरी संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ है। इस मामले में कस्टम, एसएसबी और जीएसटी की टीम जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2024
पुलिस ने पकड़ा ट्रक

lakhimpur kheri news: लखीमपुर खीरी के पलिया कला नेपाल सीमा के समीप पलिया की तरफ से संदिग्ध पाउडर लेकर आ रहे ट्रक को पुलिस ने दुधवा रोड पर पकड़ लिया। जांच और तलाशी के दौरान ट्रक पर 360 बोरी संदिग्ध पाउडर लदा पाया गया। पकड़े गए चालक से पुलिस ने घंटो पूछताछ किया। उसके बाद एक गोदाम पर छापा मार कर वहां से तीन बोरियां बरामद की है। बोरियों पर मेड इन चायना लिखा है।

lakhimpur kheri news: यूपी के लखीमपुर खीरी पलिया कला में नेपाल सीमा के समीप थारू क्षेत्र के दुधवा रोड पर एक ट्रक पर 360 बोरी संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ है। दरअसल शनिवार को चंदन चौकी के पास स्थित बंदरभरारी गांव से दिल्ली सोनीपत जा रही ट्रक के पलिया में होने की सूचना मिली। ट्रक में संदिग्ध पाउडर लदा हुआ था। इस सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। दुधवा रोड से ट्रक को बरामद कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह पाउडर कहीं विस्फोटक बनाने के काम तो नहीं आता है।कस्टम, एसएसबी, जीएसटी की टीमें जांच करने में जुट गई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

Published on:
01 Sept 2024 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर