गोंडा

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 16 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। इस बार 16 सब इंस्पेक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी गई है।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स विभाग

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फिर बदल किया है। इस बार पांच चौकी प्रभारी को एक चौकी से दूसरी चौकी पर भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन में काफी समय से तैनाती की राह देख रहे 4 सब इंस्पेक्टर को नई तैनाती मिली है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कौड़िया थाने की चौकी दुबहा बाजार में तैनात रहे अजय कुमार सिंह को कोतवाली नगर की चौकी बड़गांव का प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर गोलू कुमार तिवारी को कोतवाली देहात से दुबहा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कौड़िया थाने की चौकी आर्य नगर पर तैनात रहे अरुण कुमार द्विवेदी को थाना उमरी बेगमगंज पर तैनाती दी गई है। राजीव कनोजिया को धानेपुर से चौकी प्रभारी आर्य नगर बनाया गया है। कोतवाली नगर की चौकी तिवारी बाजार प्रभारी रहे अमरनाथ को थाना उमरी बेगमगंज भेजा गया है। कोतवाली नगर की चौकी सेमरा के प्रभारी रहे उदित कुमार वर्मा को कोतवाली नगर की चौकी तिवारी बाजार का प्रभारी बनाया गया है। शिवकुमार यादव को वजीरगंज से छपिया थाने के हथियागढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती रूद्रवती राज को महिला थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है। तेज नारायण गुप्ता को उमरी बेगमगंज से कोतवाली देहात पर तैनाती दी गई है। अखिलेश सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मन सेल, इबरार अहमद को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज, विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात, संजय कुमार पांडे को पुलिस लाइन से थाना खरगूपुर, अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना छपिया, राकेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से मोतीगंज भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

UP-IMRAS: मरीजों को बड़ी राहत! जानिए हेल्थकेयर सेक्टर की मेगा प्लानिंग

Published on:
19 Jan 2026 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर