6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP-IMRAS: मरीजों को बड़ी राहत! जानिए हेल्थकेयर सेक्टर की मेगा प्लानिंग

UP-IMRAS के जरिए योगी सरकार की मेगा हेल्थ प्लानिंग के तहत हेल्थ टेक कॉन्क्लेव में CM योगी ने बड़ा ऐलान किया है। मेडिकल टेक्नोलॉजी, डिजिटल रिसर्च प्लेटफॉर्म और फार्मा पार्क से मरीजों को जहां बड़ी राहत मिलेगी। वही यूपी अब हेल्थ केयर का हब बनने जा रहा है।

2 min read
Google source verification
UP-IMRAS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स @myogiadityanath X अकाउंट

UP-IMRAS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही उत्तर भारत का बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब बनेगा। लखनऊ में आयोजित हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई अहम योजनाओं की जानकारी दी।

UP-IMRAS: लखनऊ में रविवार को आयोजित हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश में नई पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य न केवल अपने 25 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि देश और पड़ोसी राज्यों के करीब 35 करोड़ लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP-IMRAS डिजिटल प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने UP-IMRAS डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म क्लीनिकल ट्रायल और मेडिकल रिसर्च से जुड़े अनुमोदनों को सरल, पारदर्शी और तेज बनाने में मदद करेगा। इससे शोधकर्ताओं, डॉक्टरों और निवेशकों को काफी सुविधा मिलेगी।

दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क और ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं “वॉर फुटिंग” पर विकसित हो रही हैं। इन पार्कों के शुरू होने से प्रदेश में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की दिशा में कदम रख रहा है। इससे न केवल राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बल्कि देश को मेडिकल सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रिसर्च और तकनीक के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। और निवेशकों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य बनेगा।