गोंडा

माता प्रसाद पांडे बोले- नेता प्रतिपक्ष के नाते सरकार के तानाशाही व्यवस्था को आगे बढ़ने से रोकना, अयोध्या रेप कांड को लेकर दिया बड़ा बयान

माता प्रसाद पांडे नेता प्रतिपक्ष का बलरामपुर जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने गोंडा में रोक कर जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार तानाशाही व्यवस्था को लेकर आगे बढ़ रही है। अयोध्या रेप कांड को लेकर बड़ा बयान दिया।

less than 1 minute read
Aug 03, 2024
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे शनिवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर जा रहे थे। गोंडा शहर के अंबेडकर चौराहे पर रोक कर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की कमियों को उजागर करना। जनता की समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाकर संघर्ष करके उसका निवारण कारना उनका प्रमुख कार्य है।

बलरामपुर जाते समय गोंडा जिले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही व्यवस्था को रोक कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम नेता प्रतिपक्ष का होता है। अयोध्या रेप कांड के सवाल पर कहां की सरकार को जांच करके जो उचित कार्रवाई हो उसे करना चाहिए। रेप के आरोपी को नगर अध्यक्ष होने के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस दौरान सपा के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Published on:
03 Aug 2024 08:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर