गोंडा

जीजा-साली प्रकरण में नया मोड़: युवती ने वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा अपनी मर्जी से की शादी… मेरी उम्र 22 वर्ष

ससुराल में शादी समारोह में आया जीजा अपनी साली को लेकर फरार हो गया। पिता ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दोनों ने अपना वीडियो जारी किया है। जिसमें साली खुद को बालिग बता रही है। जिससे इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

2 min read
Mar 05, 2026
जीजा साली फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में जीजा-साली के फरार होने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। डिडिसिया कला गांव की रहने वाली पूनम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने जीजा राजेश कुमार दुबे से शादी करने की बात स्वीकार की है। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए परिवार के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि वह 22 साल की है। जबकि परिवार के लोग उसे 16 साल की दिखा रहे हैं।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डिडिसिया कला गांव में जीजा-साली के भागने का मामला सामने आने के बाद अब एक नया घटनाक्रम जुड़ गया है। पूनम नाम की युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसने राजेश कुमार दुबे के साथ अपनी इच्छा से शादी की है। और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

जीजा से प्रेम संबंधों की जानकारी दोनों के परिवार को पहले से थी


वीडियो में पूनम ने साफ कहा कि उसकी उम्र 22 वर्ष है। और मैं बालिग हूं। उसने आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने उसकी उम्र 16 वर्ष बताकर गलत मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई है। किसी ने उसे बहला-फुसलाकर नहीं भगाया। उसने यह भी कहा कि दोनों परिवारों को उनके संबंध की जानकारी पहले से थी।

दोनों ने कहा कि अपनी मर्जी से किया शादी

दूसरी ओर, राजेश कुमार दुबे ने भी वीडियो में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह पूनम को भगाकर नहीं लाए हैं। बल्कि दोनों पिछले तीन-चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। और आपसी सहमति से शादी की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते से अवगत थे।

पिता ने तरबगंज थाने में अपने दामाद के खिलाफ दी थी तहरीर

यह मामला 26 फरवरी को तब सामने आया था। जब पूनम के पिता संतराम ने तरबगंज थाने में अपने दामाद के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया गया है। युवती को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

Published on:
05 Mar 2026 01:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर