गोंडा

PM Internship: पीएम इंटर्नशिप योजना में युवा कराये पंजीकरण, प्रशिक्षण के साथ हर महीने मिलेंगे पांच हजार, फिर एक मुफ्त मिलेगी इतनी धनराशि

PM Internship: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम इंटर्नशिप योजना चलाई है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ हर महीने पांच हजार रुपए मिलेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण समाप्त होने पर एक मुफ्त इतनी धनराशि मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 4:32 PM IST
PM Internship
PM Internship

PM Internship: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 8.5 हजार से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ 5 हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं को 6 हजार रुपये एक मुफ्त दिए जाएंगे।

PM Internship: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार परख प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। अब पठन-पाठन सामग्री में उद्योग आधारित पाठ्यक्रम पर जोर दिया जा रहा है। ताकि इंटर्नशिप करने के बाद युवाओं को विभिन्न उद्योग में रोजगार के अवसर मिल सके।

बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मिलेगा मौका

पीएम इंटर्नशिप योजना देश भर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है। इसमें 21 से 24 वर्ष के सवा लाख से अधिक युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक है। ऐसे अभ्यर्थी जो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट आईटीआई पास युवा इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते है। यूपी से आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा था। इसके बाद से उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा विभाग व कौशल विकास मिशन इसमें जुट गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने सरकारी और निजी विद्यालयों को लिखा पत्र

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने इसके लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय ने युवाओं के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
14 Nov 2024, 4:32 PM IST
Published on: