Rain alert: यूपी में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक बारिश आंधी- तूफान के लिए अलर्ट जारी किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। रविवार सुबह गोंडा, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की कई जगह बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
Rain Alert: प्रदेश में इन दिनों मौसम का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। आंधी और बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में गिरावट आई है। हवा में ठंडक महसूस हो रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण आने वाले दिनों में भी मौसम खराब बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान ललितपुर और कुशीनगर में बारिश दर्ज की गई। जबकि झांसी सहित पांच जिलों में तेज आंधी चली। जालौन में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान बिजनौर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सबसे कम था। पिछले चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि, खराब मौसम के कारण 17 लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। खासकर शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी,सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर