गोंडा

Rains Alert: मौसम विभाग की चेतावनी 15, 16, 17, इन जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान, फसलों को हो सकता नुकसान

Rains Alert मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर बारिश आंधी- तूफान के लिए 15 मार्च की सुबह नई चेतावनी जारी किया है। आइये जानते हैं 15, 16 और 17 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
Mar 15, 2025
आंधी तूफान की सांकेतिक फोटो

Rains Alert: गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार की सुबह आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी करते हुए एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। आज शाम से मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है। IMD ने पूर्वी यूपी में आंधी तूफान और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

Rains Alert, Weather today Update: यूपी में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। यूपी के कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यूपी का झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूर्य देव की तपिश के बीच मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में एक बार फिर बारिश की फुहारें पड़ने ने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 15, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

Aja ka mausam 15 march: यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

UP Weather Today: यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। कई जिलों का तापमान 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक यानी 15, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की संभावना है। इनमे झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, कासगंज, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर और अमरोहा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी 15 से 17 मार्च के बीच यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर