गोंडा

गोंडा में जीएसटी बैठक का हंगामा, बीजेपी विधायक और ब्लॉक प्रमुख के समर्थक भिड़े जमकर चले ईंट पत्थर

गोंडा जिले के कटरा बाजार में जीएसटी बैठक के दौरान भाजपा विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थकों में जोरदार टकराव हो गया। नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद पथराव तक पहुंचा, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
Gonda
नारेबाजी करते लोग मौजूद पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के कटरा बाजार में मंगलवार को आयोजित जीएसटी बैठक के दौरान भाजपा नेताओं के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि नारेबाजी से शुरू हुआ टकराव पथराव तक पहुंच गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

गोंडा जिले में मंगलवार की शाम करीब चार बजे कटरा बाजार स्थित ब्लॉक परिसर में जीएसटी बैठक के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। जानकारी के मुताबिक कटरा विधायक बावन सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे थे। यहां उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक भी अपने नेता के पक्ष में नारे लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया। अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दोनों गुटों के चार लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल लगा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Published on:
23 Sept 2025 09:11 pm