गोंडा

School Holidays February 2025: फरवरी माह में स्कूल छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

February 2025 Holiday Calendar: शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां समाप्त होने के बाद छात्रों की स्कूल में वापसी शुरू हो गई है। लेकिन फरवरी माह में एक बार फिर बच्चों को कई छुट्टियां मिलने वाली है।

2 min read
Jan 27, 2025
School Holiday
छुट्टी के के बाद खुशहाल बच्चे

February School Holiday Updates: शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद अधिकांश स्कूल कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण वहां की परिस्थित के अनुसार डीएम ने छुट्टी बढ़ा दी है।

फरवरी माह आते ही शैक्षणिक सत्र तेजी से चलने लगता है। लेकिन फरवरी माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। फरवरी 2025 में छात्रों के लिए कुछ विशेष छुट्टी घोषित की गई है। जो विभिन्न त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी है।

2 फरवरी वसंत पंचमी ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित, बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक

2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन रविवार पड़ रहा है। इसलिए पहले से भी अवकाश है। वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी सरस्वती को समर्पित है. छात्र और शिक्षक इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करते हैं, ताकि वे शिक्षा और ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ सकें। इस दिन कई स्कूल कॉलेज में छुट्टी रहती है। अधिकांश स्कूलों में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है।

19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को पूरे देश में मनाई जाती है। इसे निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया है। मराठा शासक शिवाजी के योगदान को उनकी वीरता और प्रशासनिक कौशल के लिए याद किया जाता है।

24 फरवरी गुरु रविदास जयंती

गुरु रविदास जयंती भक्ति आंदोलन के महान संत और कवि गुरु रविदास की जयंती के रूप में मनाई जाती है। इन्होंने सामाजिक समानता और न्याय पर जोर दिया।

26 फरवरी महाशिवरात्रि

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार अवकाश तालिका में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल कॉलेज के साथ सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा। यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है।

Updated on:
27 Jan 2025 02:10 pm
Published on:
27 Jan 2025 09:40 am