8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday 2025: गजब संयोग, 26 जनवरी और 26 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Public Holiday 2025: वर्ष 2025 में इसे महज संयोग ही कहें कि 26 जनवरी और 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार द्वारा जारी अवकाश की सूची में इन दो सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Public Holiday 2025

Public Holiday 2025: सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका में इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बार गणतंत्र दिवस रविवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए सरकारी कर्मचारियों के एक दिन की अवकाश में इस वर्ष कमी आई। हालांकि गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद भी सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Public Holiday 2025: वर्ष 2025 में सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका में 30 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बन्धित अवकाश की घोषणा की गई है। इन तिथियां में पड़ने वाले सभी अवकाश स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। यदि यह अवकाश छुट्टी के दिन पड़ता है। तो संबंधित जिले के डीएम आवश्यकता अनुसार कोषागार उपकोषागार और बैंक को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालय और संस्थानों में अवकाश के रूप में मनाया जा सकता है। इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार के दिन पर रहा है।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर सार्वजनिक अवकाश

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। सरकारी अवकाश तालिका में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। महाशिवरात्रि का पर्व इस बार बुधवार के दिन पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Public holiday 2025: खुशखबरी: नये वर्ष में छुट्टियों की भरमार, छुट्टी घोषित, देखे नई लिस्ट

इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति चलती रहेगी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति चलती रहेगी। इस दिन जिला अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी।