यूपी में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है। ऐसे में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण शिक्षा विभाग को यह फैसला लेना पड़ा है।
प्रदेश भर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह नियम परिषदीय और गैर मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा। बदले हुए समय के अनुसार अब सभी विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे।
भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर स्कूल के समय में बदलाव करने की बात कही है। इससे पहले प्रदेश में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था। तेज गर्मी के चलते अधिकतर बच्चों के माता-पिता स्कूल के समय में बदलाव चाहते थे। इसके लिए लगातार मांग हो रही थी। इसी वजह से स्कूलों का समय बदला गया है। हालांकि, इससे दिन में केवल 5 घंटे ही पढ़ाई होगी। जिससे समय पर कोर्स पूरा करने के लिए स्कूलों और बच्चों को काफी मेहनत करनी होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर विद्यालय के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि आज से यह व्यवस्था लागू हो गई है।