7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

लखनऊ STF और गोंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर मलखान सिंह गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार आरोपी चोरी-लूट के कई मामलों में वांछित था। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया।

2 min read
Google source verification
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ लखनऊ और थाना परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान मलखान सिंह पुत्र राकेश उर्फ भोदर के रूप में हुई है। वह थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा मरचौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत मरचौर मोड़, ग्राम हरदिहा डीहा टावर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते 6 दिसंबर को थाना परसपुर में गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मलखान सिंह एक गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

आईजी ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक द्वारा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद से ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार 21 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है। जो भौतिक और आर्थिक लाभ के लिए चोरी, नकबजनी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल थाना परसपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।