गोंडा

साहब! पत्नी बहुत मारती है… मां को पीटा बहन पर दर्ज कराया मुकदमा… घर से सबको किया बेदखल पड़ोसी के यहां काट रहे दिन

साहब पत्नी हमें बहुत मारती है। मां को भी मारा पीटा है। बहन घर पर नहीं थी फिर भी उसके ऊपर रिपोर्ट दर्ज कर दिया है। लोको पायलट पति का यह दर्द अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। पति के पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

2 min read
Mar 03, 2026
सीसीटीवी फुटेज फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

यूपी के गोंडा जिले में एक दबंग पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो परिवार के लोगों ने ही वायरल किया है। एक वीडियो में लोको पायलट पति की पत्नी अपनी सास को 30 सेकंड में तीन थप्पड़ मारती है। वहीं दूसरी वीडियो में वह पति की पिटाई करते हुए दिख रही है।

यूपी के गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद का वीडियो सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज नवाबगंज इलाके के रीवा गांव का है। यहां के रहने वाले बृजेश मौर्य रेलवे में लोको पायलट के पद पर कानपुर में तैनात है। पिछले वर्ष फरवरी माह में इनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। खुद पीड़ित पति विवेक मौर्य ने अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, कि पत्नी ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है। घर पर विवाद ना हो इसलिए हम उसे लेकर कानपुर चले गए। वहां पर भी वह रोज हमसे झगड़ा करती थी। पुलिस बुलाती थी। मामला पुलिस में आने के बाद मेरे ऊपर दबाव बना और हम उसे घर लाकर छोड़ गए। यहां पर वह मेरी मां को मारती है। एक सीसीटीवी फुटेज में पत्नी मां को थप्पड़ मारते दिख रही है। पारिवारिक कलह की वजह से आरोप है की मां बाप ने दूसरे के घर में शरण ले लिया है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा सास- ससुर और एक अविवाहित बेटी है। विवेक मौर्य का कहना है कि विवाद की वजह से मेरी बहन अलग रह रही है।

ये भी पढ़ें

सास पर बरसी बहू: 30 सेकंड में जड़े 3 थप्पड़, CCTV आया सामने

अब जानिए वीडियो की बातें

गोंडा के नवाबगंज इलाके के पारिवारिक विवाद का कई सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। एक सीसीटीवी फुटेज में लोको पायलट की पत्नी अपनी सास को थप्पड़ मारते दिख रही है। इसके साथ वह कहती है कि हमारा बर्तन दे दो हम चले जाएंगे। दूसरे वीडियो में वह पति को मारती दिख रही है। घर में एक छड़ी उठाकर दौड़ती है। हालांकि पति उसे छीन कर रख देता है। वीडियो में वह पति से अपनी मोबाइल मांग रही है। कह रही है इसी ने मेरी मोबाइल गायब कर दिया है।

क्या कहना है पीड़ित पति लोको पायलट

पीड़ित पति लोको पायलट बृजेश मौर्य का कहना है कि उनकी शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का विवाद घर में लगातार चल रहा है। जुलाई में इन्हें लेकर हम अपने साथ कानपुर चले गए। वहां पर भी यह लगातार हमसे विवाद करती रही। रोज पुलिस को बुलाती थी। इस चक्कर में हमें कमरा तीन बार चेंज करना पड़ा। हम वहां भी बहुत परेशान रहे। हम इन्हें घर नहीं ला रहे थे। इन्होंने पुलिस बुलाया मेरे ऊपर दबाव पड़ा। हम 24 तारीख को इन्हें घर पर लेकर आये। जब से यह घर आई है। तब से लगातार लड़ाई झगड़ा कर रही हैं। हमने पुलिस में तहरीर दी थी। लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी मम्मी को मारती हैं। हमको भी मारा है। पूरा परिवार परेशान है। जब से यहां आई है। तब से बहन घर पर नही है। वह घर से बाहर है। फिर भी उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। लगातार लड़ाई झगड़ा कर रही हैं। पूरा परिवार परेशान है। इन्होंने पूरे परिवार की बहुत बेज्जती करा दिया। मेरा परिवार पिछले दो दिनों से घर के बाहर रह रहा है। बहुत परेशान है। यह सारी घटना का वीडियो मेरे पास है।

Published on:
03 Mar 2026 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर