गोंडा

सब्जी के खेत में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, सड़क पर बाइक, पहचान करने में जुटी पुलिस

सब्जी के खेत में खून से लथपथ एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। प्रत्यक्षदर्शी हत्या कर शव फेक जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। पुलिस पहचान करने में जुटी है।

2 min read
Jul 20, 2024
घटना के बाद पहुंची पुलिस जुटे लोग

एक खेत में खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर नवाबगंज मार्ग पर एक सब्जी के खेत में खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर नवाबगंज मार्ग स्थित सिरसा गांव के पास सिरसा फॉर्म में किसान सब्जी तोड़ने के लिए गया हुआ था। इस दौरान खेत में 48 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अधेड़ की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया है। उसके सिर और शरीर में कई जगह चोट के निशान बने हुए हैं। खेत में संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद किसान ने नवाबगंज पुलिस को सूचना उपलब्ध करवाते हुए, बताया कि उसके खेत में शव पड़ा हुआ है। जिसके सिर और शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। खेत के सामने मनकापुर नवाबगंज मार्ग पर सड़क के किनारे बस्ती से रजिस्टर्ड एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसके बारे में पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल बस्ती जिले से बिक्री होकर सिद्धार्थनगर जिले के शिव नगर के किसी व्यक्ति को बेची जा चुकी है। सूचना मिलने के बाद नवाबगंज पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अधेड़ की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।

सफेद नग वाली अंगुठी, क्रीम कलर का शर्ट

मृतक पैंट शर्ट और गमछा लपेटे हुए हैं। पैंट का रंग क्रीम, वही शर्ट का रंग चमकदार क्रीम दिखाई पड़ रहा है। मृतक ने अनामिका उंगली में सफेद रंग की नग वाली अंगूठी पहन रखा है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- पहचान करने की हो रही कोशिश

इस संबंध में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसान के सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मोटरसाइकिल के जरिए मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।

Published on:
20 Jul 2024 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर